Bihar: मुजफ्फरपुर में कोढ़ा गिरोह का आतंक, चंद घंटों में दो महिलाओं से चेन छिनतई; भीड़ ने की पिटाई

बिहार के मुजफ्फरपुर में कोढ़ा गिरोह का आतंक फिर से शुरू हो गया है। जिले में कुछ ही घंटों के अंदर दो महिलाओं से चेन लूट की वारदात सामने आई है। दो बाइक सवार बदमाशों ने इसे अंजाम दिया है। हालांकि, एक बदमाश की जमकर पिटाई कर दी गई।

बिहार के मुजफ्फरपुर में कोढ़ा गिरोह का आतंक धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मुजफ्फरपुर में दो महिलाओं से चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया है। छिनतई की घटना को अंजाम देने वाला एक शातिर अपराधी भीड़ के हत्थे चढ़ गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर की पिटाई किया।

MUZAFFARPUR CCTV

महिला से चेन की लूट।

घटना सीसीटीवी में कैद

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को अपने हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु के समीप एक महिला अपने बच्चों को लाने के लिए स्कूटी से स्कूल पहुंचती है। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंच कर रुकता है और महिला से पता पूछते हुए गले से चेन झपट कर फरार हो जाते हैं। अपराधियों की पूरी करतूत वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

End of Feed