खान सर की शादी का तीसरा रिसेप्शन, पार्टी में उमड़ा छात्रों का सैलाब; स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल मेन्यू और मेहमाननवाजी

खान सर ने अपनी शादी की तीसरी रिसेप्शन पार्टी पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में दी। यह रिसेप्शन पार्टी छात्रों के लिए आयोजित की गई। जिसमें अब तक 10 हजार छात्र शामिल हो चुके हैं। खान सर ने इससे पहले छात्राओं के लिए 20 जून को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था।

Khan Sir Reception Party: मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने 24 जून को अपनी शादी की तीसरी रिसेप्शन पार्टी दी। जिसका आयोजन पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में किया गया। रिसेप्शन पार्टी सुबह 11 बजे से शुरू हुई। जिसमें केवल लड़कों को आमंत्रित किया गया। इससे पहले लड़कियों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था। लड़कों के लिए आयोजित इस पार्टी में अब तक 10,000 छात्र शामिल हो चुके हैं।

Khan Sir Reception

खान सर की तीसरी रिसेप्शन पार्टी

20 जून को हुई खान सर की दूसरी रिसेप्शन पार्टी

खान सर ने रिसेप्शन पार्टी में छात्रों का स्वागत खुद स्वागत किया और उन्हें खाना भी परोसा। उन्होंने ने पार्टी की पूरी व्यवस्था का जिम्मा संभाला। इस पार्टी में 156 प्रकार के व्यंजन पेश किए गए। यह पार्टी एक पूरे एक सप्ताह तक जारी रहेगी। खान सर ने इससे पहले 20 जून को हुई रिसेप्शन पार्टी केवल लड़कियों को बुलाया था। जिसमें 25,000 लड़कियां पार्टी में शामिल हुईं थी। उस समारोह में भी 150 से अधिक व्यंजन थे और सबसे ज्यादा भीड़ गोलगप्पे के स्टॉल पर देखी गई।

End of Feed