Samastipur Murder: करिहरा पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या, लंबा था मनोरंजन गिरी का आपराधिक रिकॉर्ड

Samastipur Murder: समस्तीपुर के उजियारपुर के करिहरा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मृतक का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड था साथ ही बीते महीने बिक्रम गिरी हत्याकांड मामले में भी उसका नाम शामिल था।

Samastipur Murder: बिहार में समस्तीपुर के उजियारपुर में एक मुखिया की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मुखिया का शव सातनपुर मस्जिद के पास पानी की टंकी के पास मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मृतक की पहचान करिहरा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी के रूप में की है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि मृतक मनोरंजन गिरी बिक्रिम गिरी मर्डर केस का आरोपी था।

Crime News

समस्तीपुर में करिहरा पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

हत्या के आरोपी मुखिया को बदमाशों ने मारी गोली

पुलिस के अनुसार, यह वारदात गुरुवार देर रात करीब 8 या सवा 8 बजे की है। पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति के शव के होने की सूचना मिलने पर दलसिंहसराय के एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा उजियारपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार और एसपी अरविंद प्रताप सिंह पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर उन्हें चार खोखे मिले हैं और एक हेलमेट मिला है।

End of Feed