नीतीश की नैया डूबाएंगे जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा, सुशील मोदी का दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2023, 07:36 AM IST

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा नीतीश की नैया डूबाएंगे। बीजेपी विश्वासघात का बदला लेगी।

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की बदौलत जदयू लोकसभा में 2 से 16 सीट पर पहुंच सका है, वरना आरजेडी की तरह वह भी 2019 में लोकसभा का मुंह नहीं देख पाता। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि सत्ता के अहंकार में नीतीश कुमार इस हकीकत से मुंह मोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा नीतीश की नैया डूबाएंगे। बीजेपी विश्वासघात का बदला लेगी।

Sushil Modi, Nitish Kumar, Narendra Modi, BJP

मांझी और कुशवाहा नीतीश के मुश्किल पैदा करेंगे

नीतीश कुमार पर सुशील मोदी का निशाना

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार मुगालते में न रहें, जो 2014 और 2019 में आएं, वहीं बिहार की सभी 40 सीटें जीतकर 2024 में भी केंद्र की सत्ता में और शक्तिशाली होकर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल विधानसभा के तीन उपचुनाव हुए, जिनमें दो बीजेपी जीती और मोकामा में 64 हजार वोट लाकर पार्टी ने आरजेडी को कड़ी टक्कर दी।

End of Feed