दरभंगा में ज्वेलर की दिनदहाड़े हत्या, लोगों ने की एनकाउंटर की मांग; इलाके में आक्रोश की लहर

दरभंगा में एक ज्वेलर की सरेआम हत्या के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। गुरुवार सुबह गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने अपराधियों के एनकाउंटर की मांग करते हुए बाजार बंद कर दिया है।

Darbhanga Jeweller Murder: दरभंगा के बाकरगंज इलाके में बुधवार रात ज्वेलर राहुल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद गुरुवार सुबह शहर का माहौल उथल-पुथल हो गया। लहेरियासराय थाना क्षेत्र में आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ ने टेंट लगाकर मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, खासकर एनकाउंटर की मांग उठाई।

Darbhanga Jeweller Murder Protest

दरभंगा में ज्वेलर की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

घटना से गुस्साए स्वर्णकार समाज और अन्य व्यापारियों ने बाजार पूरी तरह बंद कर दिया है। शहर के कई कारोबारी सड़क पर उतर आए हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मृतक के परिजन और महिलाएं भी धरने में शामिल हैं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर एसडीपीओ राजीव कुमार, एसडीओ विकास कुमार और लहेरियासराय के थानाध्यक्ष अमित कुमार मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

End of Feed