JDU Leader Murder: बिहार में जदयू नेता का गोलियों से उड़ाया भेजा, हत्या से मचा तहलका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2024, 09:36 AM IST

पटना में जनता दल यूनाइटेड के युवा नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर देर रात हत्या कर दी गई।

पटना में जनता दल यूनाइटेड के युवा नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर देर रात हत्या कर दी गई। पटना में जनता दल यूनाइटेड के युवा नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर देर रात हत्या कर दी गई। सौरभ कुमार एक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन फायरिंग कर दी। सौरभ कुमार के साथ उनके साथी एक और व्यक्ति को गोली लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन सौरभ कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के बाद देर रात मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में भी जुटी हुई है। उधर, आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और सड़क को जाम कर दिया है।

jdu leader saurabh kumar shot dead

पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या

जदयू के युवा नेता थे सौरभ कुमार

जानकारी के मुताबिक, सौरभ कुमार नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के युवा नेता थे। उन्हें बुधवार की रात एक समारोह से वापस लौटने समय गोली मार दी गई। बाइक सवार चार लोगों ने सौरभ कुमार के सिर में दो गोली मारी, जबकि उसके साथी मुनमुन को तीन गोली मारी गईं। घायल हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया और उनके साथी मुनमुन का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

End of Feed