इंडिगो एयरलाइंस की नई पहल; बिहार से दिल्ली-एनसीआर तक सीधी उड़ान, अपनों से दूरियां होंगी कम

बिहार से दिल्ली-एनसीआर की यात्रा अब और भी आसान होने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस 20 जुलाई से पटना और गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के बीच एक नई दैनिक उड़ान सेवा शुरू कर रही है। इस नई कनेक्टिविटी से नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद जैसे शहरों तक पहुंच पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुविधाजनक होगी

बिहार से दिल्ली-एनसीआर की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक नई हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस 20 जुलाई से पटना से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए नई उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट प्रतिदिन संचालित होगी और इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

IndiGo Flight (File Photo)

इंडिगो फ्लाइट (फाइल फोटो)

जानकारी के मुताबिक, पटना से गाजियाबाद की उड़ान का प्रारंभिक किराया 4700 रुपये और गाजियाबाद से पटना का किराया 4145 रुपये तय किया गया है। फ्लाइट में 180 इकोनॉमी क्लास की सीटें होंगी और कुल यात्रा समय लगभग डेढ़ घंटे होगा।

End of Feed