भारतीय रेलवे की तैयारियां दुरुस्त; बाढ़ और बारिश से निपटने के लिए सेफ्टी ड्राइव, मानसून में नहीं थमेगी रफ्तार

मानसून के आगमन के साथ ही भारतीय रेलवे ने ट्रेन संचालन को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोनपुर मंडल सहित विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैक मेंटेनेंस, जलनिकासी सुधार और सुरक्षा निगरानी तेज कर दी गई है। रेलवे प्रशासन संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरत रहा है।

Indian Railways Monsoon Preparations: मानसून के सक्रिय होते ही भारतीय रेलवे ने बारिश के दौरान ट्रेन संचालन को निर्बाध बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर मेंटेनेंस कार्य शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत पुलियों, नालों और ड्रेनों की सफाई, पटरियों के किनारों से गंदगी और कचरा हटाने, उच्च क्षमता वाले पंपों की स्थापना और पेड़ों की छंटाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

Indian Railways Monsoon Maintenance

भारतीय रेलवे का मानसून प्लान (सांकेतिक फोटो)

रेलवे ने बाढ़ संभावित अंडरपासों की सुरक्षा की भी गहन जांच की है और जरूरी सामग्री जैसे बोल्डर्स और क्वेरी डस्ट को पूर्वनिर्धारित स्थानों पर स्टोर किया गया है। सोनपुर मंडल के सभी संवेदनशील स्थलों की पहचान कर ली गई है, और ट्रैक व ट्रेन परिचालन की सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बरौनी-कटिहार रेलखंड में नियमित गश्ती (पेट्रोलिंग) की जा रही है, जिसमें रात के समय विशेष निगरानी भी शामिल है। सभी जलनिकासी व्यवस्था की सफाई तेज़ी से की जा रही है।

End of Feed