Patna Route Trains Canceled: पटना होकर चलने वाली 21 ट्रेनें रद्द, बदले गए रूट से चलेंगी 4 ट्रेनें, पूरी सूची पढ़ें

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2022, 02:31 PM IST

Patna Rail News: यात्रियों को पटना रूट की ट्रेनों से सफर करने में चार दिनों तक परेशानी उठानी पड़ेगी। इस अवधि तक के लिए 21 ट्रेनों को रद्द किया गया है। अंडाल रेलवे स्टेशन पर नन इंटरलॉकिंग का काम चलने के कारण ट्रेनों का परिचालन स्थगित किया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट से परिचालित किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंडाल रेलवे स्टेशन पर नन इंटरलॉकिंग का काम चलने से रद्द की गईं ट्रेनें
  • 28 नवंबर तक नहीं चलेगी 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
  • आज से 29 नवंबर तक 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस का भी परिचालन रद्द

Irctc: आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत अंडाल रेलवे स्टेशन पर 29 नवंबर तक नन इंटरलॉकिंग का काम चलना है। इस वजह से इस रूट की 21 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। वहीं, चार ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलाई जाएंगी। रेल अधिकारियों के मुताबिक 12359/60 कोलकाता-पटना गरीब रथ एक्सप्रेस आज कोलकाता और रविवार को पटना जंक्शन से नहीं चलेगी। इसी तरह 28 नवंबर तक 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस का भी परिचालन नहीं होगा।

patna junction

पटना जंक्शन, यहां से गुजरने वाली 21 ट्रेनें हुईं हैं रद्द।

शनिवार से 29 नवंबर तक 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस नहीं चलेगी। शनिवार को 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस परिचालित नहीं की जाएगी । शनिवार से 28 नवंबर तक 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, 27 नवंबर से 29 नवंबर तक 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, 26 नवंबर को 13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस और 27 नवंबर को 13136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस नहीं परिचालित की जाएगी।

End of Feed