पर्दे के पीछे रहकर राजद को बदलने वाला शख्स! कौन है जो दे रहा है तेजस्वी की राजनीति को धार?

आज आरजेडी न केवल बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है, बल्कि युवाओं के बीच उसकी नई पहचान बनी है। इसमें तेजस्वी के सहयोगी संजय यादव की भूमिका अहम मानी जाती है। तेजस्वी यादव की राजनीति की दृष्टि को तकनीकी, रणनीतिक और भविष्यवादी बनाने में संजय यादव की भूमिका अहम मानी जाती है।

बिहार में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पिछले कुछ सालों में बदली दिखी है, पटना से लेकर दिल्ली तक उसके नेताओं में और रणनीति में बड़ा बदलाव दिखा है, लालू यादव के सामाजिक समीकरण के साथ-साथ अब राजद युवाओं पर भी फोकस करती दिख रही है, ये बदलाव तेजस्वी की राजनीति में एंट्री के साथ ही दिखने लगी थी, लेकिन इस बदलाव के पीछे एक और नाम की चर्चा होती रही है। कहा जाता है राजद की छवि को बदलने में संजय यादव का बड़ा हाथ है, जिन्हें तेजस्वी ही अपनी पार्टी में लेकर आए थे।

sanjay yadav tejashwi yadav

तेजस्वी यादव के साथ संजय यादव (फोटो- raosanjayydv)

जन्म हरियाणा में लेकिन राजनीतिक पकड़ बिहार में

24 फरवरी 1984 को हरियाणा के नांगल सिरोही गांव में जन्मे संजय यादव ने कंप्यूटर साइंस और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। 2007 में भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि लेने के बाद उन्होंने दिल्ली की बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम किया। डेटा एनालिसिस और मैनेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें राजनीति के तकनीकी पहलुओं को समझने में मदद दी। यहीं से वो राजद की ओर मुड़े और फिर बिहार को अपनी राजनीतिक जमीन बना ली।

End of Feed