आसमानी आंख से रखी जाएगी नजर, बिहार में बनेगी ऐसी हाईटेक जेल

बिहार में देश का पहला हाईटेक जेल बनाया जाएगा। ये फैसला कई आपराधिक मामलों में जेल में बंद अपराधियों की संलिप्तता पाए जाने के बाद लिया गया है। बिहार के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) कुंदन कृष्णन ने ये जानकारी मीडिया को दी। ये जेल किसी सुनसान जगह पर बनाई जाएगी और उस इलाके में गाड़ियों के आने-जाने की सुविधा भी नहीं होगी।

पिछले दिनों बिहार में हुई कई आपराधिक घटनाओं की नींव जेल के भीतर से पड़ी। प्रशासन जेल के भीतर होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में असफल रहा है। ऐसे में अब सरकार ने ये फैसला लिया है कि एक हाई सेक्योरिटी वाली हाईटेक जेल बनाई जाए।

high security high tech jail will made in bihar

बिहार में बनेगी हाईटेक जेल

कुख्यात अपराधियों के लिए बनेगी जेल

इस जेल में अपराधियों को हर तरह की आपराधिक गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी। वो चाहें जेल से हथियारों या मोबाइल फोन की बरामदगी हो, या जेल में बैठे-बैठे ही किसी अपराध की प्लानिंग करने की हो। बिहार के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) कुंदन कृष्णन ने मीडिया से बात करते हुए राज्य में हाई-सिक्योरिटी जेल की जरूरत को अहमियत बताई। उन्होंने बताया कि कुख्यात अपराधियों, नक्सलियों और कट्टरपंथियों को सुरक्षित और अलग-थलग रखने के लिए बिहार सरकार ने केंद्र को दो लोकेशन प्रस्तावित की हैं, जहां ये खास जेल बनाई जा सके।

End of Feed