पटना

गर्मियों के लिए पटना एयरपोर्ट की तैयारी : दिल्ली, बेंगलुरू, पुणे, चंडीगढ़ सहित 13 शहरों के लिए सीधी उड़ान

पटना एयरपोर्ट ने गर्मियों के लिए अपना नया शेड्यूल लागू कर दिया है। इसके तहत 2 जोड़ी उड़ान सेवाएं बढ़ाई गई हैं। पटना से अब कुल 45 उड़ाने टेकऑफ करेंगी और इतने ही विमान यहां हर रोज उतरेंगे। यहां से 13 शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध है, जिसमें भुवनेश्वर, गुवाहाटी, अहमदाबाद और मुंबई भी शामिल हैं।

Image

सांकेतिक तस्वीर

Photo : Twitter

गर्मियों का मौसम आ गया है और कुछ ही दिनों में बच्चों की स्कूल की छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी। गर्मी की इन्हीं छुट्टियों में ज्यादातर लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन इस दौरान बस से लेकर रेल और हवाई जहाज तक में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। अगर आप पटना या आसपास के इलाके में रहते हैं या पटना जाने का प्लान है तो आपके लिए हवाई जहाज में टिकट की व्यवस्था हो गई है। पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाले विमानों का नया शेड्यूल जारी हो गया है। चलिए जानते हैं -

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पटना से देश की राजधानी दिल्ली, भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरू और चेन्नई के लिए नई विमान सेवाएं शुरू कर दी हैं। जारी की गई नई समय सारण में हर रोज 45 जोड़ी विमानों की आवाजाही होगी। जबकि पहले 43 जोड़ी विमान होते थे, यानी 2 जोड़ी विमान और इस फ्लीट में जोड़े गए हैं। हालांकि, कोलकाता-पटना रूट पर एक जोड़ी विमानों की संख्या घटाई गई है।

पटना में 45 जोड़ी उड़ान सेवाएं

मार्च तक पटना एयरपोर्ट से हर रोज 43 जोड़ी विमानों की आवाजाही होती थी। अब वित्त वर्ष बदलने के साथ ही 1 अप्रैल से इनकी संख्या बढ़ाकर 45 कर दी गई है। पटना एयरपोर्ट से उड़ानें सुबह 7.35 बजे शुरू होंगी, जो रात 11.35 तक चलेंगी। नई समय सारणी के अनुसार 16 घंटे की पूरी अवधि के दौरान पटना एयरपोर्ट से 45 विमान उड़ान भरेंगे और इतने ही विमान यहां लैंड भी करेंगे। एयरपोर्ट से अंतिम विमान रात 11.25 बजे टेक ऑफ करेगा।

एयर इंडिया का शेड्यूल

एयर इंडिया का नया शेड्यूल कुछ इस प्रकार है कि पटना से दिल्ली के लिए पहली उड़ान सुबह 8.30 टेकऑफ करेगी और एयर इंडिया का अंतिम विमान रात 10.40 बजे उड़ान भरेगा।

पटना से इन 13 शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं

  1. दिल्ली
  2. हैदराबाद
  3. कोलकाता
  4. मुंबई
  5. रांची
  6. लखनऊ
  7. बेंगलुरु
  8. अहमदाबाद
  9. चेन्नई
  10. चंडीगढ़
  11. पुणे
  12. गुवाहाटी
  13. भुवनेश्वर

जबकि बिहार का राजधानी पटना से इन शहरों के लिए अभी सीधी विमान सेवा को शामिल नहीं किया गया है।

  • देवघर
  • अमृतसर
  • जयपुर
  • भोपाल
  • वाराणसी
  • प्रयागराज

दिल्ली रूट पर 13 जोड़ी विमान

दिल्ली-पटना-दिल्ली रूट पर हर रोज कुल 13 जोड़ी विमान होंगे। बेंगलुरू रूट पर विमानों की संख्या 8 जोड़ी से बढ़ाकर 9 जोड़ी कर दिया गया है। जबकि चेन्नई के लिए 2 जोड़ी विमान सेवाएं उपलब्ध हैं, जो पहले एक जोड़ी थीं। हैदराबाद के लिए पहले की ही तरह 5, मुंबई के लिए 4, भुवनेश्वर के लिए 2 जोड़ी और अहमदाबाद, रांची, लखनऊ, गुवाहाटी, पुणे और चंडीगढ़ के लिए 1-1 जोड़ी उड़ानें मौजूद हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article