बिहार में शादी बनी सस्पेंस थ्रिलर... नाच-गाने के बीच मचा बवाल, मंडप से अगवा हुआ दूल्हा

बिहार के गोपालगंज में शादी समारोह में लौंडा डांस के दौरान गांव के कुछ युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और लौंडा पार्टी के कुछ सदस्यों ने दुल्हन और उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की। साथ ही घर से कैश और गहने लूट लिए। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आए दूल्हे को भी अगवा कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दूल्हे को मुक्त कराने में जुटी है।

Groom Kidnapped in Gopalganj: बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जब नाच को लेकर हुए विवाद में दूल्हे का अपहरण कर लिया गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली से सुरेंद्र शर्मा की बेटी की शादी हो रही थी।शादी के लिए बारात साधु चौक मोहल्ले आई थी और शादी को लेकर खुशनुमा माहौल था। शादी की सभी रस्में निभाई जा रही थीं। इस दौरान बारातियों के मनोरंजन के लिए लौंडा नाच पार्टी बुलाई गई थी।

Meta AI

गोपालगंज में दूल्हे का अपहरण (AI Image)

दुल्हन और उसके परिजनों से मारपीट

कहा जा रहा है कि नाच के दौरान ही गांव के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसके बाद लौंडा पार्टी के कई सदस्य दुल्हन के घर पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि नाच पार्टी के सदस्यों द्वारा दुल्हन और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई और घर से आभूषण और कीमती सामान लूट लिए गए।

End of Feed