Patna Holding Tax: होल्डिंग टैक्स जमा करने को मिला और 15 दिन, अब चूके तो होगी कुर्की-जब्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 11:59 AM IST

Patna Municipal Corporation: राजधानी में होल्डिंग टैक्स वसूलना टेड़ी खीर हो गई है। नगर निगम के तमाम प्रयास के बाद भी बकाएदार टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। एक बार निगम ने इन्हें समय दिया है। इस डेडलाइन तक टैक्स जमा नहीं होने पर निगम उनके घर एवं संस्थान की कुर्की-जब्ती करेगा। इसके लिए 200 से अधिक बकाएदारों को नोटिस भी भेज दिया गया है। वहीं, अगले चरण में शेष बकाएदारों को नोटिस जारी किया जाना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 650 बकाएदारों को भेजा गया नोटिस
  • कुल 11039 घर-संस्थानों को देना है अल्टीमेटम
  • इन पर निगम का 26.68 करोड़ बकाया

Patna Holding Tax Recovery: पटना नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स वसूलने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पहले चरण में निगम ने 650 बकाएदारों को नोटिस दिया है। इन्हें 15 फरवरी तक टैक्स जमा करने के लिए कहा गया है। टैक्स जमा नहीं होने पर उनके घर एवं संस्थान की कुर्की-जब्ती की जाएगी। दरअसल, 11039 लोगों पर निगम का 26.68 करोड़ रुपए बकाया है। इस बार भी इन लोगों ने टैक्स नहीं चुकाया तो इनके घर एवं संस्थान के बाहर ढोल-नगाड़े बजाया जाएगा। फिर इनके घर-संस्थान की कुर्की-जब्ती की जाएगी। निगम के सभी अंचलों को यह सूचना दे दी गई है।

patna municipal corporation

पटना नगर निगम से वसूलना है टैक्स (फाइल फोटो)

पहले निजी एजेंसी स्पैरो सोपटेक प्राइवेट लिमिटेड को होल्डिंग टैक्स वसूलने का काम सौंपा गया था। इस कंपनी से एग्रीमेंट समाप्त होने पर टेंडर निकाला गया था। किसी कंपनी ने टेंडर फाइल नहीं किया। ऐसे में निगम ने टेंडर फाइल करने की अवधि छह बार बढ़ाई पर फायदा नहीं हुआ। आखिरकार निगम ने खुद होल्डिंग टैक्स वसूलने का निर्णय लिया।

End of Feed