गोपालगंज में झाड़ी में मिला लड़की का शव, प्रेमी भी गंभीर रूप से घायल; हत्या की आशंका

  • Agency by: Agency
  • Updated May 14, 2024, 06:26 PM IST

बिहार के गोपालगंज में एक लड़की का शव बरामद हुआ। साथ ही उसके प्रेमी गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम घर से शौच के लिए निकली किशोरी का शव मंगलवार को गांव के ही एक झाड़ी से बरामद किया गया। उसका प्रेमी भी घायल बताया जा रहा है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

crime Scene

सांकेतिक फोटो।

शौच के लिए निकली थी लड़की

पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला बिलरुआ गांव का है। बताया जा रहा है कि लड़की देर शाम को अपने घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन रात को वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। इस बीच मंगलवार को लड़की का शव गांव के ही एक झाड़ी में मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

End of Feed