पटना

Lok Sabha Polls 2024: पटना में मतदान केंद्र तक फ्री में करें सफर, Rapido दे रहा ऑफर

पटना में वोटिंग के दिन फ्री में सफर करने का मौका मिल रहा है। ये ऑफर रैपिडो दे रहा है, जिसमें वोटर्स मतदान केंद्र तक आने और जाने के लिए फ्री में रैपिडो सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Polls 2024: देशभर में चार चरणों के मतदान खत्म हो चुके हैं और अगले चरणों की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी बीच पटना जिला प्रशासन ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब पटना में वोटिंग के दिन मतदान केंद्र तक जाने के लिए फ्री में परिवहन सुविधाएं दी जा जाएंगी। इसके अलावा वोटरों को कई अन्य तरह की भी सुविधाएं दे रहे हैं। पटना में एक जून को आखिरी चरण में वोटिंग होनी है और इसी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

DM ने जारी किया पत्र

जिलाधिकारी शीर्षत अशोक कपिल ने इस संबंध में पत्र जारी किया और कहा कि पटना में एक जून को वोटिंग के दिन वोटर्स के लिए निशुल्क परिवहन सुविधाएं की व्यवस्था की गई है। पत्र में कहा गया कि घर से मतदान केंद्र जाने और आने के लिए निशुल्क परिवहन सुविधाएं मिलेंगी। बताया गया कि इसके लिए वोटर्स रैपिडो एप से मतदान केंद्र तक जाने और वहां से घर तक आने के लिए फ्री सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

कई तरह के ऑफर

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह मतदाताओं के लिए है, ताकि वोटिंग प्रतिशत में इजाफा हो सके, इससे किसी भी राजनीतिक पार्टियों का लेना-देना नहीं है। इससे पहले वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए पटना में मोंगिनिस ने 10 प्रतिशत छूट की घोषणा की और सिनेमा हॉल ने 50 प्रतिशत तक की छूट देने की बात कही है।

वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य

बता दें कि बिहार में वोटिंग प्रतिशत में कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। प्रशासन ने जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए हैं। यह सब इसलिए हो रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग घरों से बाहर निकले और मतदान करें, ताकि वोटिंग प्रतिशत बढ़ सके। वोटर्स के लिए ऐसे ऑफर अन्य कई जगहों पर भी देखने को मिला है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article