Patna News: बिहार की राजधानी से किसी न किसी न किसी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना आती रहती है। इस बार पटना से दोहरे हत्याकांड की खबर सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां प्रेम प्रसंग के आरोप में अज्ञात लोगों ने दो लोगों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद दोनों के शव को ठिकाने लगाया। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
अवैध संबंध की शंका पर उतार मौत के घाट
प्रेम प्रसंग के आरोप में दोहरे हत्याकांड की घटना पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में स्थित फुलवरिया बिंद टोली इलाके की है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध की शंका के आधार पर कुछ अज्ञात लोगों ने एक महिला और पुरुष की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार इस महिला के घर एक व्यक्ति बराबर आया-जाया करता था। गांव के लोगों को ये बात नागवार थी। मिली जानकारी के अनुसार इस महिला का पति और पिता दोनों ही गुजरात में मजदूरी किया करते थें और महिला अपने चार बच्चों के साथ अकेले रहा करते थी। इस शख्स के लगातार घर में आने-जाने से परेशान कुछ लोगों ने महिला और उस शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। किसी अन्य व्यक्ति ने महिला के मायके में हत्या की जानकारी दी जो महिला के परिजनों ने खोजबीन की। बच्चों ने मां और उस शख्स के मरने की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें मारकर शव को बोरे में बांधकर ले गए हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ करते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू की तो उन्हें तीन वीडियो मिली। इन वीडियो से हत्या की घटना की जानकारी सामने आई है। पुलिस को मिली इस विडियो के आधार पर करीब 17 लोगों को आरोपी ठहराया गया है। साथ ही इस मामले से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस इन तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
