मधुबनी में दुखद हादसा, नहर में नहाने गई गई पांच बच्चियां से 3 की डूबने से मौत, गांव में शोक का माहौल

बिहार के मधुबनी जिले में नहर में नहाने गई पांच बच्चियों में तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बच्चियों को डूबते हुए देखा तो उन्हें बचाया गया। बता दें कि 5 में से तीन बच्चियों की जान बच गई है लेकिन तीन इस हादसे में मौत हो गई है। परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

बिहार के मधुबनी जिले से एक दर्दनाक खबर आई है। यहां नहर में नहाते हुए पांच बच्चियां डूब गई, जिसमें से तीन बच्चियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने किसी तरह दो बच्चियों को बचा लिया था, लेकिन तीन बच्चियों को नहीं बचा पाए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले पर परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया और नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

drowning

नहर में नहाने गई 5 बच्चियों में से तीन की डूबने से मौत (फोटो - Canva)

नहर में नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत

मृतक बच्चियों की पहचान 13 वर्षीय रानी परवीन, 13 वर्षीय आस्तीन परवीन और 12 वर्षीय नाड़ियां खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चियों को नहर से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि बच्चियों के इलाज में अस्पताल ने लापरवाही की है, जिसके कारण उनकी बच्चियों की जान चली गई। परिजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मधुबनी-बेनीपट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।

End of Feed