17 साल पहले घोषित हुआ था इस रेलवे लाइन के लिए बजट, अब शुरू होगा काम

रेलवे मंत्रालय ने बिहार के कोसी-सीमांचल क्षेत्र में 58 किमी लंबी कुर्सेला-बिहारीगंज नई रेल लाइन परियोजना को 17 साल बाद शुरू करने का निर्णय लिया है। 2025-26 के लिए 170.8 करोड़ रुपयेका बजट तय किया गया है। इसके अलावा 92 किमी लंबी बिहारीगंज-वीरपुर लाइन का सर्वे पूरा हुआ है। राज्य में 1,351 किमी के आठ रेल सर्वे भी किए जा चुके हैं।

रेल मंत्रालय ने बिहार के कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत और खुशखबरी दी है। मंत्राल ने 58 किमी लंबे कुर्सेला- बिहारीगंज नई रेल लाइन परियोजना को शुरू करने का निर्णय लिया है। बता दें कि इस परियोजना की घोषणा 17 साल पहले की गई थी, लेकिन कम ट्रैफिक प्रोजेक्शन के कारण इसे कभी शुरू किया ही नहीं जा सका था। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बुधवार 23 जुलाई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी।

railway-station

बिहार को रेलवे लाइन की सौगात

रेल मंत्री ने जानकारी दी कि कुर्सेला-बिहारीगंज (58 किमी) और जलालगढ़-किशनगंज (51.87 किमी) नई रेल लाइन परियोजनाएं वर्ष 2008-09 के बजट में शामिल की गई थीं, लेकिन इन रूट्स पर यात्रियों की संख्या कम होने के कारण इन्हें शुरू नहीं किया गया। बाद में कई जनप्रतिनिधियों की मांग पर इन परियोजनाओं को पुनर्जीवित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद विक्रमशिला-कटरिया नई रेल लाइन की मंजूरी के साथ कुर्सेला-बिहारीगंज परियोजना एक जरूरी ऑपरेशनल जरूरत बन गई है।

End of Feed