Patna News : पटना में अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है। उनका हौसला काफी बढ़ा हुआ है। पटना में गत 5 सितंबर की देर रात SK पूरी इलाके में एक छात्रावास पर अपराधियों द्वारा जमकर पथराव और फायरिंग की गई। पथराव एवं गोलीबारी की यह पूरी घटना CCTV में दर्ज हुई है। सामने आया वीडियो में 10 से 12 की संख्या में युवकों को छात्रावास के बाहर हंगामा करते देखा जा सकता है। ये युवक छात्रावास के बाहर फायरिंग एवं पथराव करते हैं। सवाल उठता है कि SK पूरी जैसे पॉश इलाके में इस तरह से पथराव और फायरिंग करने के बाद ये लोग निकल गए और पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली। घटना के बाद पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से की जा रही है। इस मामले में जल्द कारवाई की जाएगी।
पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, छात्रावास के बाहर पथराव-फायरिंग, Video
- Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Sep 7, 2023, 09:48 AM IST
Patna News : पथराव एवं गोलीबारी की यह पूरी घटना CCTV में दर्ज हुई है। सामने आया वीडियो में 10 से 12 की संख्या में युवकों को छात्रावास के बाहर हंगामा करते देखा जा सकता है। ये युवक छात्रावास के बाहर फायरिंग एवं पथराव करते हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
End of Feed
