Patna News: पटना के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, कई घरों तक पहुंची लपटें

पटना के दीप नगर इलाके में एक कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद कई मकान चपेट में आ गए, जिसके बाद लोग भागते हुए नजर आए।

Patna News: पटना में शनिवार को एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया। साथ ही आसमान छूती आग की लपटें भी उठने लगी। इसके अलावा आग ने अपने आस-पास के कई मकानों को चपेट में ले लिया है।

Patna Fire

कबाड़ गोदाम में आग।

मौके पर दमकल कर्मी मौजूद

बताया जा रहा है कि यह घटना पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के दीप नगर इलाके की है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद मौके पर दमकल कर्मी पहुंचे हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

End of Feed