Bihar Police Video: कैमूर (Kaimur) जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां साइकिल से सड़क क्रास कर रहे बुजुर्ग शिक्षक को दो महिला कांस्टेबल (Women Constable) द्वारा लाठियों से ताबड़तोड़ पिटाई की जा रही है यह वीडियो शुक्रवार की दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। जहां बुजुर्ग भभुआ के निजी विद्यालय डीपीएस में अंग्रेजी विषय के अध्यापक हैं। जो पढ़ा कर वापस घर आ रहे थे तभी जयप्रकाश चौक के पास जाम लगा था और वह आगे बढ़कर साइकिल से सड़क को पार कर रहे थे तभी दो महिला कॉन्स्टेबल द्वारा उन्हें टोका गया जिसके बाद बुजुर्ग शिक्षक इग्नोर कर आगे बढ़ने लगा जिसके बाद महिला कॉन्स्टेबल वहां पहुंचकर ताबड़ तोड डंडे बरसाना शुरू कर दी।
Bihar पुलिस का बेरहम चेहरा, महिला सिपाहियों ने बुजुर्ग टीचर को डंडों से पीटा [Video]
- Authored by: किशोर जोशीProduced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jan 21, 2023, 02:26 PM IST
Bihar Police Video: बिहार में एक बुजुर्ग शिक्षक को 2 महिला कांस्टेबल ने बीच सड़क पर डंडों से बेरहम तरीके से पीटा। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो एसपी ने कहा कि जांच कर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई होगी।
End of Feed
