Bihar Litchi:लीची की नयी किस्मों के उत्पादन के लिए बिहार में किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 9, 2023, 11:38 PM IST

Litchi Production in Bihar: बिहार में लीची कि नयी किस्मों - गंडकी योगिता, गंडकी लालिमा और गंडकी संपदा के उत्पादन के प्रयास जारी हैं।शाही लीची उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक विशेषता है, जिसे कुछ साल पहले ज्योग्राफिकल टैग (GI) मिला था।

Litchi in Bihar: बिहार में लीची के उत्पादन में सुधार के लिए राज्य सरकार और राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र बगानी करने वाले किसानों को फल की नयी विकसित किस्मों का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।राज्य के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि भारत में कुल लीची उत्पादन का 43 फीसदी बिहार में होता है और देश में लीची की बागानी का रकबा देश के कुल रकबे का 35 प्रतिशत है।

Litchi in Bihar

शाही लीची उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक विशेषता है

उन्होंने कहा, 'फिलहाल बिहार सरकार और एनआरसीएल (मुजफ्फरपुर) लीची उत्पादन, इसकी गुणवत्ता और भंडारण में सुधार के लिए संयुक्त रूप से पहल कर रहे हैं। जीआई-टैग वाली शाही लीची का उत्पादन बढ़ाने के अलावा, किसानों को फल की नव विकसित किस्मों के उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।'

End of Feed