रैपर वही, दवा नहीं : बिहार में चल रहा नामी कंपनियों के रैपर में नकली दवाओं का खेल

अगर आप बिहार में रहते हैं और किसी बीमारी या स्वास्थ्य स्थिति के लिए दवा ले रहे हैं तो सावधान! क्योंकि बिहार में इन दिनों नकली दवाओं का कारोबार फल-फूल रहा है। इनकी पैकिंग भी इतनी अच्छी है कि बड़ी नामी कंपनियों के नाम पर नकली दवाएं बेची जा रही हैं।

जो दवाएं लोगों की जान बचाती हैं अगर वही जान लेने पर आमादा हो जाएं तो कोई क्या कर सकता है? नामी कंपनियों की दवा के नाम पर नकली दवाओं का कारोबार इन दिनों बिहार में तेजी से बढ़ रहा है। बिहार में बड़ी कंपनियों के नाम पर नकली दवाएं बेची जा रही हैं। हाल ही में औषधि नियंत्रण विभाग ने तीन प्रमुख दवा कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Fake Medicine

बिहार में नकली दवाओं का कारोबार फल-फूल रहा है

जिन कंपनियों के नाम नकली दवाएं मिली हैं, उनमें से एक बिहार, एक हिमाचल और एक महाराष्ट्र की है। इन कंपनियों के नाम पर एंटीबायोटिक से लेकर बुखार तक की दवाएं शामिल हैं। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार एक खास मामले में, एनीमिया की नकली दवा पकड़ी गई है, इसके लिए भी केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

End of Feed