Patna: ADG बनकर पैसे वसूलने वाला फर्जी आईपीएस गिरफ्तार; डरा-धमकाकर बनाया 7 लोगों को ठगी का शिकार

पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में एक फर्जी आईपीएस, असलम अहमद को गिरफ्तार किया गया है, जिसने खुद को एडीजी रैंक का अधिकारी बताकर सरकारी कर्मचारियों से ठगी की। पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे मोबाइल और लैपटॉप के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने सात लोगों के साथ ठगी करने की बात स्वीकार की है और उस पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Fake IPS officer Patna: पटना के फुलवारी शरीफ थाना इलाके में एक फर्जी आईपीएस असलम अहमद को गिरफ्तार किया गया है खुद को एडीजी रैंक का अधिकारी बताने वाला फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया गया है आईपीएस का बैच लगाकर और पुलिस का रॉब दिखाकर सरकारी कर्मियों को डरा कर उनसे पैसा वसूलता था सोशल मीडिया से खुद प्रचार करता था जमीन से जुड़े हुए मामलों में सरकारी कर्मियों अमीन को डराकर पैसे वसूली का काम करता था पुलिस के पास 7 से 8 शिकायत इसके खिलाफ आ चुकी थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया है।

Fake IPS Officer Arrested in Patna

पटना में फर्जी आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार

7 लोगों के साथ की ठगी

पुलिस को जब इस फर्जीवाड़े की सूचना मिली, तो पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को उसके मोबाइल और लैपटॉप के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान असलम अहमद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह अब तक 7 लोगों के साथ ठगी कर चुका है। फुलवारीशरीफ थाने में उसके खिलाफ कांड संख्या 1479/25 दर्ज किया गया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

End of Feed