पटना : चुनाव आयोग (EC) आज यानी शुक्रवार 1 अगस्त को बिहार का ड्राफ्ट इलेक्ट्रल रोल जारी करेगा। SIR यानी स्पेशल इंटेसिव रिवीजन को लेकर बिहार और दिल्ली स्थित संसद में भी भी विपक्ष की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच आज रिलीज होने वाले ड्राफ्ट इलेक्ट्रल रोल पर सबकी निगाहें हैं।
बिहार में चुनाव आयोग आज जारी करेगा ड्राफ्ट इलेक्ट्रल रोल
बता दें कि बिहार में पिछले क महीने से SIR एक्सरसाइज हो रही है। राज्य में इसी साल के अंतर में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) होने हैं।
आज ड्राफ्ट इलेक्ट्रल रोल जारी होने के साथ ही क्लेम एंड ऑब्जेक्शन प्रोसेस भी शुरू ह जाएगा, जो 1 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान जिन लोगों के डॉक्यूमेंट जमा नहीं होंगे या जिनके आवेदन के लिए चुनाव आयोग को अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, उनसे संपर्क किया जाएगा।
अगस्त महीने में वे मतदाता भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, जिनके नाम गलत तरीके से मतदाता सूचि से हटा दिए गए हैं। ऐसे मतदाता चुनाव अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज करके अपने नाम वापस मतदाता सूचि में दर्ज करवा सकते हैं।
चुनाव आयोग का दावा है कि पिछले महीने SIR शुरू होने से पहले बिहार में कुल 7.93 करोड़ मतदाता थे। अब देखना होगा कि आज जब ड्राफ्ट इलेक्ट्रल रोल जारी होता है तो चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में कितने मतदाता हैं।
बिहार में 38 जिला कलेक्टरों की तरफ से आज 1 अगस्त को सुबह 11 बजे सभी मान्यताप्राप्त 11 पार्टियों को ड्राफ्ट इलेक्ट्रल रोल सौंप दिया गया है। इसमें बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 90 हजार 817 पोलिंग स्टेशनों का डाटा है। इलेक्ट्रल रोल को आप भी दोपहर तीन बजे इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
Input- PTI
