पीला कुर्ता, हरा झोला और लाल चप्पल...कृष्ण की भक्ति में यूं डूबे नजर आए तेज प्रताप, लोग लगे पूछने- भौजाई के वियोग में बैरागी बन गए?

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 10, 2023, 05:34 PM IST

Tej Pratap Yadav New Look: यादव के हैंडल से इस बाबत लिखा था, "कन्हैया बस तेरी रहमतपर नाज करते हैं...इन आंखों को जब तेरा दीदार हो जाता हैं...मेरा तो हर दिन सांवरे त्योहार हो जाता है!" जैसे ही टि्वटर यूजर्स की इन फोटोज़ पर नजर पड़ी वे अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। @Navrang ने लिखा, "वाह भैया वाह! हम आपके बड़े फैन हैं।"

Tej Pratap Yadav New Look: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के संस्थापक लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव जितना अपनी कृष्ण भक्ति के लिए जाने जाते हैं, उतना ही अपने लुक और अंदाज के लिए भी चर्चा में रहते हैं। शनिवार (10 जून, 2023) को उनका राधा-कृष्ण भक्ति से जुड़ा नया लुक सामने आया, जिसमें वह पीला कुर्ता-गमछा, हरा झोलानुमा बैग और लाल रंग की चप्पलों में नजर आए। अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल से उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें से एक में वह दीवार पर लिखे श्री राधा को ध्यान से निहार रहे थे, जबकि दूसरे फोटो में वह रेलिंग पर बैठे थे।

tej pratap yadav

तेज प्रताप यादव अपनी राधा-कृष्ण भक्ति के लिए जाने जाते हैं। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

यादव के हैंडल से इस बाबत लिखा था, "कन्हैया बस तेरी रहमतपर नाज करते हैं...इन आंखों को जब तेरा दीदार हो जाता हैं...मेरा तो हर दिन सांवरे त्योहार हो जाता है!" जैसे ही टि्वटर यूजर्स की इन फोटोज़ पर नजर पड़ी वे अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। @Navrang ने लिखा, "वाह भैया वाह! हम आपके बड़े फैन हैं।"

End of Feed