'डेरा खाली नहीं किया जाएगा': पूर्व CM राबड़ी देवी से सरकारी घर खाली कराने की खबरों पर RJD ने दे डाली चुनौती

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10वीं बार शपथ ले चुके हैं। राज्य में सरकार गठन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बंगले को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। सरकार की तरफ से उन्हें बंगला खाली करने को कहा जा रहा है, जबकि RJD ने साफ कर दिया है- 'डेरा खाली नहीं किया जाएगा।'

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बुधवार 26 नवंबर को साफ कर दिया कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने सरकारी आवास को खाली नहीं करेंगी। RJD बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगलनी लाल मंडल ने कहा कि पार्टी हर जरूरी कदम उठाएगी, लेकिन 10, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली नहीं किया जाएगा।

Rabri Devi ANI

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बंगले को लेकर विवाद (Photo - ANI)

राज्य के भवन निर्माण विभाग ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को निर्देश दिया था कि वे नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद के लिए निर्धारित बंगला 39, हार्डिंग रोड में शिफ्ट हों। इसके बाद अगले ही दिन RJD ने सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध के लिए काम करने का आरोप लगा दिया।

End of Feed