लालू के खास रीतलाल यादव के ठिकानों पर 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने मारा छापा, जानें क्या-क्या मिला

लालू परिवार के खास और दानापुर से विधायक रीतलाल यादव के यहां पुलिस और एसटीएफ ने छापा मारा है। इस छापेमारी के दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद है।

दानापुर से राजद विधायक और लालू यादव के खास रीतलाल यादव के यहां बिहार पुलिस ने बड़ा छापा मारा है। बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से रीतलाल यादव के यहां छापा मारा। इस छापे के दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद है। छापेमारी अभी भी जारी है। वहीं रीतलाल यादव ने इस छापे को राजनीति से प्रेरित बताया है। बता दें कि रीतलाल यादव की छवि दबंग टाइप की है और उनके ऊपर पहले भी संगीन आरोप लग चुके हैं, जेल भी जा चुके हैं।

End of Feed