बिहार में डबल मर्डर से सनसनी; जमीन विवाद बना पति-पत्नी का मौत का कारण, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

बिहार के मधेपुरा जिले में एक दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। मुरलीगंज प्रखंड में सब्जी विक्रेता दंपत्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसके पीछे जमीन विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है। इस वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बिहार के मधेपुरा जिले में अपराधियों ने एक सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मुरलीगंज प्रखंड के रजनी पंचायत वार्ड संख्या 14 स्थित दमगारा टोला प्रसादी चौक के पास सब्जी विक्रेता दिनेश दास (50) और उनकी पत्नी भलिया देवी (45) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार रात की है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को गुरुवार रात करीब नौ बजे मिली।

Double Murder Case in Bihar

बिहार में डबल मर्डर का मामला

हत्या के पीछे प्राथमिक कारण जमीनी विवाद माना जा रहा है। घटना के विरोध में शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच-91 सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और उच्चस्तरीय जांच, फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वायड भेजे जाने की मांग की। पीड़ित परिजनों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

End of Feed