बिहार चुनाव से पहले बाहुबली अनंत कुमार सिंह को मिली बड़ी राहत, अदालत ने सबूत के अभाव में सुनाया रिहाई का फैसला

Court Releases Bahubali Anant Kumar Singh: पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत कुमार सिंह को अदालत ने बड़ी राहत दी है। सबूतों के अभाव में कोर्ट ने अनंत को रिहा कर दिया है। एमपी एवं एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कुमार पंकज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ये फैसला सुनाया है।

बिहार चुनाव से पहले पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत कुमार सिंह को अदालत से बड़ी राहत मिली है। शनिवार को मुंगेर के एमपी-एमएलए के विशेष न्यायालय के न्यायाधीश सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सह सहायक सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार पंकज ने साक्ष्य के अभाव पूर्व मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया।

anant singh

मोकामा के पूर्व विधायक हैं अनंत सिंह।

अनंत कुमार सिंह को अदालत से मिली बड़ी राहत

अदालत ने पूर्व विधायक को रिहा कर दिया है। अभियोजन पक्ष आरोप को साबित करने में विफल रहे हैं। इस मामले में अनंत कुमार सिंह के सहित 80-100 समर्थक के विरुद्ध मे मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन आरोप पत्र सिर्फ अनंत कुमार सिंह के विरुद्ध समर्पित हुआ था।

End of Feed