Female Constable Murdered in Katihar: वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे की देर शाम एक पूर्व प्रेमी ने कटिहार में महिला सिपाही की हत्या कर दी। बुधवार की देर शाम कोढ़ा थाना क्षेत्र के भटवाड़ा के पास सिपाही 21 साल की महिला सिपाही के शव के पास उसका बैग और मोबाइल मिला है। महिला सिपाही ने ईयर फोन लगा रखा था। वह मुंगेर की रहने वाली थी। मुंगेर के ही फलका स्थित मोरसंडा गांव के मो. छोटे हसन से उसका अफेयर था।
कटिहार में महिला सिपाही के शव को ऑटो में रखते पुलिसकर्मी
छोटे के साथ एक साल रिलेशन में रहने के बाद महिला सिपाही ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था। तब से छोटे उसे परेशान कर रहा था। इस पर महिला सिपाही ने महिला थाने में मौखिक शिकायत भी की थी। छोटे के घर पर दो बार पुलिस गई भी थी, लेकिन वह फरार हो गया था। महिला सिपाही के परिवार वालों का कहना है कि छोटे हसन ने ही उनकी बेटी की हत्या की है। कोढ़ा पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
एक दिन पहले ही घर से लौटी थी कटिहारदो दिन पहले महिला सिपाही समाधान यात्रा में ड्यूटी के लिए मुंगेर गई थी। वहां जमालपुर स्थित अपने घर पर एक दिन ठहरी थी। फिर वापस कटिहार स्थित पुलिस लाइन आ रही थी। पुलिस के मुताबिक उसे दो गोलियां मारी गईं हैं। जब उसका शव मिला है, तब वह ट्रैक सूट और पुलिस वाली बूट पहने हुए थी। पुलिस का कहना है कि, आरोपी के साथ महिला सिपाही आ रही थी। उसने सुनसान इलाके में ले जाकर उसे गोली मारी है।
