Patna AC CNG Bus: पटना में अब चलेंगी सीएनजी एसी बसें, इस दिन से आप कर पाएंगे सफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 03:38 PM IST

AC CNG buses will Run in Patna: राजधानी में यातायात को सुविधाजनक बनाया जा रहा है। प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए सीएनजी बसों का परिचालन शुरू किया गया था। अब शहर में एसी वाली सीएनजी बसें भी चलने वाली हैं। इसको लेकर कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यह इस महीने के ही दूसरे सप्ताह तक पूरी हो जाने की उम्मीद है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजधानी में पहली बार चलेंगी 25 सीएनजी एसी बसें
  • बसें गांधी मैदान से पटना सिटी, दानापुर होकर बिहटा तक चलेंगी
  • बसों के रजिस्ट्रेशन और परमिट की चल रही प्रक्रिया

Patna News: शहरवासी 20 जनवरी से एसी युक्त सीएनजी बस में यात्रा कर सकेंगे। पटना में पहली बार 25 सीएनजी एसी बसें चलाई जाने वाली हैं। जबकि नई 50 नॉन एसी सीएनजी बसों का परिचालन किया जाएगा। यह बसें गांधी मैदान से होकर पटना सिटी और दानापुर होते हुए बिहटा तक परिचालित की जाएंगी। फिलहाल सीएनजी एसी बसों के रजिस्ट्रेशन और परमिट की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा यह बसें परिचालित करवाई जाएंगी।

Patna ac cng bus

सीएनजी एसी बसें अब पटना शहर में भी चलेंगी (फाइल फोटो)

अधिकारी के मुताबिक, सीएनजी एसी बस का न्यूनतम किराया 11 रुपए होगा। सीएनजी नॉन एसी बस का किराया 6 रुपए होगा। शहर के रूट संख्या 555, 888, 111 ए, 222, 777, 100 समेत कई रूटों पर सीएनजी एसी बसें परिचालित होंगी।

End of Feed