Patna News : अखिल भारतीय पान महासंघ के सम्‍मेलन में CM नीतीश लेंगे हिस्‍सा, चार जून को करेंगे उद्घाटन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2023, 03:59 PM IST

Patna News : अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुताबिक महासम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे जबकि बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास भी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

Patna News : अखिल भारतीय पान महासंघ का महासम्मेलन चार जून को पटना में आयोजित किया जा रहा है। 'पान को जानो, पान पहचानो और पान को मानो' नाम से आयोजित इस महासम्मेलन में बिहार के अलावा देश के विभिन्न इलाकों से पान समाज के हजारों लोगों के जुटने की संभावना है। अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आई पी गुप्ता ने बुधवार को बताया कि 4 जून को यह सम्मेलन पटना के बापू सभागार मे आयोजित किया जा रहा है।

​CM Nitish Kumar, Bihar News Updates, Nitish Kumar news

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार।

कई समाज के लोग होंगे शरीक

आई पी गुप्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य के 38 में से 35 जिलों में 80 लाख आबादी वाले पान समाज के लोग अलग-अलग जिलों में अलग-अलग टाइटल जैसे तांती, ततवा, ततमा, गुप्ता, मंडल, महतो, प्रसाद, राम, शर्मा, वर्मा, सरदार, केसरी, बोसाक, सिंह, कश्यप, साह के नामों से जाने और पुकारे जाते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने दिन गुजर जाने के बाद भी 20 लोकसभा में 2 लाख या दो लाख से अधिक और लगभग 150 विधानसभा में 10 हजार से लेकर 50 हजार मतों वाले पान समाज के लोग आज भी अपने पहचान के लिए अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

End of Feed