नीतीश सरकार का बड़ा फैसला; शिक्षा कर्मियों के मानदेय में दोगुनी बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर किया ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कर्मियों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 2005 के बाद से शिक्षा बजट में भारी इजाफा हुआ है, जो अब 77,690 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सरकार के इस फैसले से शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती और कर्मचारियों को नया उत्साह मिलेगा।

Nitish Kumar Education Reform: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम फैसला लेते हुए कर्मचारियों के मानदेय को दोगुना करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाल ही में एक ट्वीट के जरिए लिखा कि, नवंबर 2005 में सरकार के गठन के बाद से ही हमारी ओर से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और समावेशी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Bihar CM Nitish Kumar (File Photo: ANI)

बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो: ANI)

वर्ष 2005 में जहां शिक्षा का कुल बजट 4366 करोड़ रुपये था, वहीं अब यह बढ़कर 77,690 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि, इस दौरान बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति, नए विद्यालय भवनों का निर्माण और आधारभूत संरचना के विकास के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने इन सभी कर्मियों के मानदेय में सम्मानजनक और दोगुनी वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

End of Feed