Patna News: पटना में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर व्यापक तैयारी, श्रद्धालु आज देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य

बिहार सरकार द्वारा छठ महापर्व को लेकर राज्य भर में व्यापक व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि छठ पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पटना जिला प्रशासन ने यहां गंगा नदी के सभी 100 घाटों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

Patna News: बिहार के सबसे लोकप्रिय त्योहार चार दिवसीय पर्व छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार की शाम श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर देवी ‘छठी मैया’ की पूजा करेंगे। रविवार की शाम राजधानी पटना में पवित्र नदी गंगा के विभिन्न घाटों और तालाब किनारे राज्य के विभिन्न भागों में श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर देवी ‘छठी मैया’ की पूजा करेंगे।

Chath puja 2023

पटना जिला प्रशासन ने गंगा नदी के सभी 100 घाटों पर छठ पूजा के लिए की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था

पटना में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

बिहार सरकार द्वारा इस महापर्व को लेकर राज्य भर में व्यापक व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि छठ पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पटना जिला प्रशासन ने यहां गंगा नदी के सभी 100 घाटों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके अलावा, पटना के विभिन्न घाटों पर कई चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं।

End of Feed