Darbhanga Aiims बनने का रास्ता साफ, प्रस्तावित भूमि पर लगी मुहर; जल्द शुरू होगा निर्माण

Darbhanga Aiims: दरभंगा एम्स बनने का रास्ता साफ हो गया। केंद्रीय कमेटी ने शोभन में प्रस्तावित भूमि को हरी झंडी दिखा दी है। इसके बाद अब राज्य सरकार प्रस्तावित जमीन केंद्र सरकार को हस्तांतरित करेगी, फिर एम्स निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि दरभंगा एम्स कई वर्षों से लटका हुआ था।

Darbhanga Aiims: बिहार के दरभंगा में वर्षों से लटके एम्स (Darbhanga Aiims) बनने का रास्ता साफ हो गया है। दरभंगा एम्स के लिए प्रस्तावित भूमि को केंद्रीय कमिटी की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। कमेटी की तरफ से हरी झंडी मिल जाने के बाद अगली प्रक्रिया अपनाई जाएगी और राज्य सरकार द्वारा एम्स निर्माण के लिए केंद्र को जमीन सौंपी जाएगी, जिसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

Aiims

फाइल फोटो।

प्रस्तावित भूमि पर कमेटी की मुहर

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद संजय झा ने इसकी जानकारी शेयर करते हुए कहा कि दरभंगा के शोभन में ही एम्स (Darbhanga Aiims) बनेगा। राज्य सभा सांसद संजय झा ने कहा कि हमें शेयर करते हुए खुशी है कि दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा शोभन-एकमी बाईपास के निकट प्रस्तावित भूमि का सर्वेक्षण करने 18-19 मार्च 2024 को दरभंगा आई केंद्र सरकार की तकनीकी टीम ने अपनी रिपोर्ट में उक्त भूमि को एम्स निर्माण के लिए उपयुक्त बताया है। इसके बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रस्तावित भूमि पर एम्स के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

राज्य सरकार केंद्र को सौंपेगी जमीन

बता दें कि प्रस्तावित भूमि पर एम्स निर्माण की मंजूरी मिल जाने के बाद, राज्य सरकार अब जल्द ही संपूर्ण भूमि (150 एकड़ से अधिक) केंद्र को हस्तांतरित कर देगी। साथ ही अपने संसाधनों से उक्त स्थल पर बिजली और पानी की आपूर्ति की व्यवस्था करने तथा वहां तक फोर लेन कनेक्टिविटी देने के लिए भी जरूरी कदम उठाएगी।

डीएमचीएच का होगा पुनर्विकास

संजय झा ने बताया कि शोभन में एम्स का निर्माण होने से दरभंगा शहर को एक नया विस्तार मिलेगा और नये क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा। इससे नये क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही, राज्य सरकार दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) का भी पुनर्विकास करा रही है। वहां 2500 बेड का नया अस्पताल बनाने के लिए ₹2742.04 करोड़ की योजना पर काम चल रहा है।

End Article
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा ...

End of Feed