Muzaffarpur: अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नगर विधायक और SDM खुद सड़क पर उतरे

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक सख्ती तेज हो गई है। मंगलवार को मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन ने अघोरिया बाजार से नीम चौक तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। SDM ईस्ट तुषार कुमार और नगर विधायक रंजन कुमार की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ चाय-नाश्ते की दुकानें, फल-सब्जी की ठेलियां और मछली मंडी सहित कई अस्थायी-स्थायी अतिक्रमण हटाए गए।

Muzaffarpur News: बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही प्रशासनिक सख्ती भी तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में मंगलवार को मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अघोरिया बाजार से लेकर नीम चौक तक नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया, जिसके दौरान सड़क किनारे बनी कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

muzaffarpur bulldozer

अघोरिया बाजार से नीम चौक तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

SDM-विधायक ने संभाली कमान

अभियान की कमान SDM ईस्ट तुषार कुमार और नगर विधायक रंजन कुमार ने खुद संभाली। पुलिस बल की भारी तैनाती के बीच मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चाय-नाश्ते की दुकानें, फल-सब्जी की ठेलियां, मछली मंडी और कई अन्य अस्थायी-स्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। खासकर नीम चौक के पास स्थित मछली मंडी में बुलडोजर की कार्रवाई सबसे अधिक प्रभावी रही, जहां कई दुकानों को मौके पर ही तोड़ दिया गया। कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए, जबकि कुछ ने प्रशासन से गुहार भी लगाई, लेकिन अधिकारियों ने साफ कर दिया कि सड़क पर कब्जे को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के चलते पूरे क्षेत्र में अफरा–तफरी का माहौल बना रहा और लोगों की भीड़ सड़क किनारे इकट्ठा हो गई। नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का मकसद लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जरूरी है कि लोग लेफ्ट साइड से चलें और सड़क को अवरुद्ध न करें, ताकि जाम की स्थिति न पैदा हो।

End of Feed