त्योहारों में घर वापसी होगी आसान, दिल्ली समेत इन राज्यों के लिए BSRTC की स्पेशल बस सेवा शुरू; जानें किराया और समय

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 20 सितंबर से 30 नवंबर तक विशेष बस सेवा शुरू की है। यह सेवा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख राज्यों के लिए प्रतिदिन चलेगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

Bihar Festival Special Bus: त्योहारी सीजन में लाखों प्रवासी कामगार और बिहारवासी अपने घर लौटते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने विशेष बस सेवा शुरू की है। जिससे दुर्गापूजा, छठ और दिवाली पर लोग आरामदायक, सुरक्षित और किफायती दरों पर यात्रा कर सकें। यह स्पेशल बस सेवा 20 सितंबर से 30 नवंबर तक संचालित होगी। इस दौरान दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, झारखंड समेत कई प्रमुख राज्यों के लिए रोजाना बस चलेगी।

Bus- istock

सांकेतिक फोटो (istock)

दिल्ली रूट पर 65 बसे चलेंगी

स्पेशल बस सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी। दिल्ली रूट पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए BSRTC ने 65 बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा बिहार-हरियाणा रूट पर भी 30 एसी सीटर और स्लीपर बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। भागलपुर से दिल्ली के लिए एसी बस का किराया 1487 रुपये है, जबकि एसी स्लीपर बस का किराया 2200 रुपये है।

End of Feed