Bihar: मक्के के खेत में दफन मिला दो महीने पहले लापता युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Bihar: बिहार के वैशाली में दो महीने पहले लापता हुई युवती का शव मक्के के खेत से बरामद किया गया है। माता-पिता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

Bihar: बिहार के वैशाली जिले से अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कॉलेज से घर जाने के लिए निकली छात्रा का अपहरण होने के बाद भी दो महीने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। लापता बच्ची की तलाश के लिए परिजन महीनों तक पुलिस स्टेशन के चक्कर ही काटते रह गए। माता-पिता की शिकायत तो दूर कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। कोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज नहीं किया। अब बच्ची का शव मक्के के खेत से बरामद किया गया है।

Bihar Police

मक्के के खेत में दफन मिला दो महीने से लापता युवती का शव (फोटो - iStock)

पुलिस ने नहीं की अपहरण की एफआईआर दर्ज

महीनों पहले लापता हुई संजना नाम की युवती का शव बिहार के गोरौल थाना क्षेत्र के मक्के के एक खेत से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले घर से कॉलेज गई संजना शाम में घर ही नहीं लौटी। बेटी की राह देख रहे मात-पिता ने देर होने पर पुलिस से संपर्क किया। लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। बता दें कि युवती 27 मई को युवती का अपहरण हुआ था।

End of Feed