महागठबंधन में अब क्लर्क का काम करेंगे तेजस्वी यादव; बिहार BJP अध्यक्ष ने ये कहकर लालू के बेटे की ली चुटकी

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लालू यादव के छोटे बेटे और सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे तेजस्वी अब महागठबंधन में क्लर्क का काम करेंगे। भाजपा ने दावा किया कि महागठबंधन की पहली बैठक में ही तेजस्वी को किनारे कर कांग्रेस ने अपनी मंशा साफ कर दी है।

Patna: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी महागठबंधन की पहली बैठक गुरुवार को पटना में आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले और वीआईपी पार्टी के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन और विशेष रूप से तेजस्वी यादव निशाना साधते हुए कहा कि जिस नेता का मुख्यमंत्री बनने का सपना था, उसे अब कोऑर्डिनेशन कमेटी में क्लर्क जैसी भूमिका दी गई है।

Tejaswi yadav and lalu prasad yadav

लालू प्रसाद और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव। (फाइल फोटो)

तेजस्वी यादव के कद को छोटा करने का किया दावा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि महागठबंधन ने अपनी पहली ही बैठक में तेजस्वी यादव के कद को छोटा कर दिया, जो यह दर्शाता है कि गठबंधन के भीतर असंतुलन है और कांग्रेस बहुत चालाकी से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में लगी है।

End of Feed