Bihar Weather Update : पूरा देश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। जहां एक ओर मानसून की प्रतीक्षा है तो वहीं, कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पर गर्मी और उमस सितम ढा रही हैं। बिहार में इन दिनों गर्मी सभी रिकॉर्ड टूटते हुए दिख रहे हैं। यहां पर गर्मी ने पिछले 11 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बुधवार को बिहार में 11 साल के बाद इतनी प्रचंड गर्मी का आभास हुआ। वहीं, विभाग ने ये भी कहा है कि, बिहार के 38 में से कुल 29 जिले इस समय हीटवेव की चपेट में हैं और लोगों को अत्यंत सावधानी बरतने ही आवश्यकता है।
बिहार में हीटवेव। (प्रतीकात्मक फोटो)
इन जिलों में हीटवेव का सितम
मौसम विभाग ने हाल ही में जारी की गई रिपोर्ट में बिहार की गर्मी का उल्लेख किया। विभाग ने आंकड़ों के माध्यम से बताया है कि, राजधानी पटना में इन दिनों लू और हीटवेव अपना सितम ढा रही हैं। इसके अतिरिक्त पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, सुपौल अररिया, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, शेखपुरा, खगड़िया, कटिहार में भी हीटवेव दर्ज की गई है। वहीं, कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां के लिए विभाग ने खास एडवायजरी जारी की है, उन जिलों में भागलपुर, भोजपुर, जमुई, वैशाली समेत 19 जिलें सम्मिलित हैं।
गर्मी से राहत नहीं
मौसम विभाग ने बताया है कि, जिन जनपदों में हीटवेव का कहर है उनमें 13 से 21 किमी प्रति घंटे से गर्म और उमस भरी हवा चल रही है। इसके अलावा 9 से 10 जिले ऐसे भी हैं जहां पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार किया। बात की जाए शेष जिलों की तो वहां पर तापमान 41 डिग्री के आसपास बना हुआ है। हालांकि बिहार के किसी भी जिले में गर्मी से व्यापक राहत मिलते हुए नहीं दिख रही है।
आज कैसा रहेगा मौसम
विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि, गुरुवार को गर्मी और हीटवेव का सितम जारी रहेगा। आज पूर्णिया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण समेत बिहार के कुल 11 जनपदों में सबसे ज्यादा हीटवेव का असर दिखेगा। वहीं, पटना, नवादा, भोजपुर, सारण, नालंदा सहरसा, वैशाली, बक्सर, बेगूसराय, रोहतास और औरंगाबाद में भी लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना होगा। फिलहाल 10 जून तक हीटवेव और गर्मी से किसी भी प्रकार की राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि, 11 जून के आसपास बिहार के कुछ जनपदों में बारिश होने की उम्मीद है।
