Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 10 जिलों में कोहरे का अलर्ट; जानें गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। यहां कड़ाके की ठंड के बीच 110 जिलों कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड से राहत मिलने के आसार कम है।

Bihar Weather Today: बिहार में ठंड का कहर अभी भी जारी है। पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश में ठिठुरन महसूस की जा रही है। कंपकंपा देने वाली इस सर्दी में लोग हीटर और अलाव का सहारा ले रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के 10 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में भी बिहार के लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री के बीच बना रहेगा। हवाओं की गति 9 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आने की संभावना है। आइए अब आपको बताएं आज और 26 जनवरी को कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल -

Bihar weather

बिहार में मौसम का हाल

बिहार के किन जिलों में जारी हुआ कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के फोरकास्ट के अनुसार, आज बिहार के 10 जिलों गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया और मधेपुरा में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में दृश्यता प्रभावित रहेगी। कोहरे का कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित है। यहां ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं सड़क मार्गों पर वाहन चालकों को धीमी गति में लाइट जलाकर गाड़ियां चलाने की सलाह दी जा रही हैं। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सतर्क रहते हुए यात्रा करने की सलाह दी है, ताकि कोहरे के कारण होने वाले हादसों से बचा जा सके।

End of Feed