Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपा देने वाली ठंड, 15 जिलों कोहरे का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश में कंपकंपा देने वाली ठंड के कोहरे की शुरुआत होगी गई है। ठिठुरन वाली ठंड के बीच बिहार के करीब 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना की है जल्द ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।

Bihar Weather Today: बिहार में सुबह-शाम की गुलाबी ठंड का दौर जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में कमी आई है, जिससे कारण सुबह और रात में हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिरकर 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान के और कम होने की संभावना है। ठंड के साथ प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुबह के समय इतना घना कोहरा छाया रह रहा है कि कुछ कदम दूर का रास्ता भी सही से दिखाई नहीं दे रहा है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

Bihar Weather (1)

बिहार का मौसम

बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कुहासा

बिहार में सर्द पछुआ हवाओं का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इससे केवल ठंड ही नहीं बढ़ रही बल्कि कुहासा यानी कोहरा भी बढ़ने लगा है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। इस बीच आईएमडी के अनुसार, बिहार में जल्द ही कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। विभाग का कहना है कि पछुआ हवाओं से दिन के समय मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन शाम होते-होते मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा। शाम होते ही तापमान में गिरावट देखी जाएगी। तापमान में कमी आने के साथ ठंड और रात में ठिठुरन महसूस की जाएगी।

End of Feed