Bihar weather today: देश भर में गर्मी से बुरा हाल है। भीषण गर्मी और उमस भरी हवा से लोग परेशान हैं। दिन-रात लोगों का ऐसा ही हाल है। पटना समेत पूरे बिहार में भी आग उगलती गर्मी से परेशान लोग बेहाल हैं। बिहार में हीटस्ट्रोक से कई लोगों की मौत भी हुई है। गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब बस बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मॉनसून से पहले बिहार में उमस भरी गर्मी अपने चरम पर है। बिहार के उत्तर और दक्षिणी वायुमंड से गर्म हवा का बहाव जारी है, जिस वजह से इन दिनों लोगों की गर्मी से हालत खराब है। बिहार में आसमान साफ होने के साथ ही तेज धूप और गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है।
बिहार में आज का मौसम
बिहार में आज का मौसम
पटना मौसम विभाग के अनुसार आज 04 जून मंगलवार बिहार के कई इलाकों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालन्दा, नवादा, शेखपुरा, गया, लखीसराय और बेगूसराय में उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। जिस वजह से जिलों का ज्यादातर तापमान 40°C से 42°C के बीच रहने के आसार जताए गए हें। दिन में तेज और धूप रहेगी। गर्मी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बिहार के इलाकों का हाल
विभाग के मुताबिक आज यानी 04 जून को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालन्दा, नवादा, शेखपुरा, गया, लखीसराय और बेगूसराय में उमस भरी गर्मी बरकरार रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक वायुमंडल में गर्म हवा चल रही है। जिस वजह से तापमान 40°C के आस-पास पहुंच गया है। लोगों को बिहार में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग का अनुमान है कि मॉनसून अपने समय पर दस्तक देगा औऱ 10 जून से बारिश होगी।
इल इलाकों में बारिश की उम्मीद
बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुंगेर, बांका, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, और जमुई में मेघ गर्जन और बारिश होने की उम्मीद है। साथ ही इन इलाकों में बिजली चमकने और आंधी की भी संभावना भी है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50km प्रति घंटे से चल सकती है। जिसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और वैशाली में आंशिक बादल छाए रहने की आशंका है। इस जिलों के लिए भी चेतावनी जारी कर दी गई है।
बिहार में कल मौसम का हाल
बिहार में 03 जून को मौसम उमस भरा था। बिहार के उत्तरी हिस्से में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। वहीं पटना सहित कई इलाकों में तेज आंधी आई। पूरे दिन बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.9°C दर्ज किया गया। साथ ही 15 जिलों का अधिकतम तापमान 40°C के करीब दर्ज हुआ।
