Bihar Weather Today: बिहार में थमी मानसून की चाल, लोगों का गर्मी से पूरा बुरा हाल, कब होगी राहत की बारिश; IMD ने बताया

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून का दौर थम गया है। यहां लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। आइए जानें -

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून रूठा हुआ नजर आ रहा है। मानसून की नाराजगी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। उमस भरी गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं। यहां लोग पसीने से तरबतर हो गए हैं। पिछले 16 दिन से बारिश का इंतजार कर रहे लोग बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि बारिश कब होगी? उन्हें गर्मी से राहत कब मिलेगी? बिहार में मानसून बारिश के इंतजार में ही बीत गया है। लोग यहां लगातार बारिश की राह देख रहे हैं।

Bihar weather

बिहार में आज मौसम

मानसून के महीने में बिहार में सामान्य से कम बारिश हुई है। मानसून के फिर एक्टिव होने पर लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कुछ जिलों में छिटपुट बारिश तो हुई, लेकिन उससे गर्मी कम नहीं हुई। उमस से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई। इस बीच मौसम विभाग द्वारा बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई जा गई है।

End of Feed