Bihar Weather Today: उमस भरी गर्मी से बिहार के लोग परेशान, कब होगी राहत की बारिश हर कोई पूछे ये सवाल; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की चाल कमजोर पड़ी हुई है। बारिश के न होने से प्रदेश के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बादलों की आवाजाही जारी है लेकिन बारिश की बूंद भी आसमान से नहीं बरस रही है। आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम है।

Bihar Weather Today: बिहार में बादलों की आवाजाही जारी है, लेकिन बादल बरस नहीं रहें है। बिहार के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। इससे प्रदेश के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार के मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। बिहार के लोगों को अभी अच्छी बारिश के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

Bihar weather

बिहार में आज मौसम

बिहार के इन जिलों बिजली गिरने की आशंका

बिहार में मानसून रूठा हुआ है। यहां बारिश बरसने की उम्मीद नजर ही नहीं आ रही है। बिहार के लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बक्सर, रोहतास, कैमुर, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में आंधी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

End of Feed