Weather Update: सावन की शुरुआत बारिश के साथ! बिहार में फिर बदले मौसम के मिजाज, पटना समेत इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी हुई है, जिससे प्रदेश में बारिश में कमी आई है। लेकिन सावन की शुरुआत बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बिहार के 17 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Today: बिहारवासियों को उमस भरी गर्मी से बुरा हाल होने लगा है। फैन, कूलर और एसी को छोड़कर बाहर निकलने का लोगों का मन ही नहीं कर रहा। कुछ मिनटों के लिए फैन या एसी छोड़कर बाहर जाते ही उमस भरी गर्मी से लोगों को दम निकलने लग रहा है। यहां लोग पसीने में तरबतर हो रहे हैं। मानसून के कमजोर पड़ने से बिहार के लोग गर्मी से बेहाल हो गए हैं और बारिश की राह देख रहे हैं।

Rain Weather

बिहार में झमाझम बरसेंगे मेघ

बिहार में कमजोर पड़ी मानसून की चाल कब रफ्तार पकड़ेगी लोगों का बस ये ही सवाल पूछ रहे हैं। बिहार में पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं हो रही है। प्रदेश में छिटपुट बारिश हो रही है। मानसून के कमजोर पड़ने से बिहार में कई जगह बारिश में कमी आई है। इस बीच रविवार को बिहार की राजधानी पटना सहित कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। हल्की बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। आइए अब आपको बताएं बिहार में कब एक्टिव होगा मानसून, किन जिलों में आज बारिश की संभावना है-

End of Feed