Bihar Weather Today: बिहार में बारिश पर ब्रेक, बढ़ा गर्मी का सितम; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है। बारिश की कमी के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है।

Bihar Weather Today: बिहार में बारिश का दौर थम गया है। सीजन की शुरुआत से ही बिहार में अच्छी बारिश नहीं हुई है। इस साल बिहार में सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। आम जनता के साथ सबसे अधिक परेशानी किसानों को झेलनी पड़ी। लेकिन अब बिहार में मानसून पर ब्रेक लग गया है। किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश की कमी से प्रदेश का तापमान बढ़ रहा है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। लेकिन इस बीच सुबह-शाम के मौसम में थोड़ी ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि इस साल बिहार में मानसून की विदाई देर से होगी, लेकिन उससे भी कोई लाभ नहीं है। क्योंकि बिहार में बारिश आंखमिचौली जो खेल रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

Bihar Weather Today

बिहार में आज झमाझम बरसेंगे मेघ

बिहार में मौसम का हाल

मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के किसी भी जिले में बारिश की संभावना बनती नजर नहीं आ रही है। विभाग ने बताया कि आज बिहार के कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। लेकिन इसको लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में भी बारिश के कोई आसार नहीं है। बिहार का मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है और तेज धूप खिली हुई है।

End of Feed