पटना

बाढ़ में डूबा पटना का थाना, पानी में तैर रही जब्त गाड़ियां

Patna Flood: पटना में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर अब रिहायशी इलाकों में भी दिखने लगा है। बाढ़ का पानी पटना के थाने में प्रवेश कर गया है, जिससे थाने में जब्त गाड़ियां पानी में तैरने लगी है। इससे पुलिसकर्मी भी परेशान हैं, क्योंकि पूरा परिसर जलमग्न है।

Image

पानी में तैर रही गाड़ियां।

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना के थाना परिसर में घुसा पानी।
  • सड़कों पर जलजमाव की स्थिति।
  • पानी में तैरनी लगी जब्त गाड़ियां।

Patna Flood: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ते ही अब रिहायशी इलाकों समेत कई जगहों पर बाढ़ का पानी घुसने लगा है। साथ ही पटना का थाना भी इससे अछूता नहीं रहा है। जहां एक तरफ गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोग त्राहिमाम कर रहे है, तो वहीं दूसरी ओर थाना परिसर भी इसकी चपेट में आ गया है।

थाने परिसर में घुसा पानी

पटना में स्थित एक थाना परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। थाना परिसर में बाढ़ का पानी आने से थाने में विभिन्न कांडों में जब्त गाड़ियां डूब गई हैं और वह तैरने लगी है। पूरा इलाका डूब गया है, जहां कभी मैदान जैसा साफ इलाका था, वहां अब पानी ही पानी नजर आ रहा है और उस पानी में नावों तरह तैरती हुई विभिन्न गाड़ियां दिख रही है। इस त्रासदी से थाने में तैनात पुलिसकर्मी भी परेशान हैं। उन्हें थाना पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा

इससे एक दिन पहले बताया गया था कि गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है और गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे गंगा नदी के घाट किनारे बसे लोगों के घरों में पानी भर गया था। साथ ही नदी का जलस्तर बढ़ने से आस पास का पूरा इलाका बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहा है।

सड़कों पर आया बाढ़ का पानी

पटना सिटी के गाय घाट से लेकर कंगन घाट तक गंगा का पानी सड़क पर आ जाने से सड़क दरिया बन गई है। इसके चलते प्रशासन भी बैरिकेडिंग कर गंगा की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है, ताकि कोई अनहोनी न हो। बता दें कि गंगा घाट किनारे बसे लोगों के घरों में पानी घुसने से लोग पलायन करने पर मजबूर हो गए है। बताया जा रहा है कि बीते तीन दिनों में गंगा नदी के जलस्तर में काफी तेजी से वृद्धि हुई है। भद्र घाट पर गंगा का पानी सड़क पर आ पहुंचा है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article